फन एंड फिटनेस के साथ लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति डालने का लिया संकल्प - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, April 22, 2019

फन एंड फिटनेस के साथ लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति डालने का लिया संकल्प

थीम रोड स्थित फ्लैग पॉइंट पर ‘हमराह’ में जुटे सैकड़ों लोग बोले- हम करेंगे मतदान

 

समय सुबह 6 बजे, स्थान थीम रोड, क्लास थी फन और फिटनेस की। साथ ही वोट डालने के लिए शहर को अवेयर करने की। एक तरफ जहां क्रिकेट, रस्साखींच, जंपिंग जपाक, कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, दौड़ आदि एक्टिविटी हो रही थीं। वहीं दूसरी ओर वर्कआउट के बाद जुंबा डांस की क्लास लग रही थी। यह आयोजन था पत्रिका के हमराह का, जिसका उद्देश्य से सेहत बनाने के साथ ही वोट डालने का संकल्प लेना। यह आयोजन साढ़े सात बजे तक चला, जिसके गवाह सैकड़ों लोग बने। डेढ़ घंटे तक चले आयोजन में बच्चे, बड़े, बूढ़े, महिलाएं सभी शामिल थे। सभी ने एक ही बात बोली कि हम अपने मत का सही उपयोग करेंगे और असमर्थ लोगों को पोलिंग बूथ तक पहुंचाएंगे।

20 मिनट वर्कआउट के बाद जुंबा क्लास

कार्यक्रम की शुरुआत बॉलीवुड वर्कआउट के साथ हुई। यह एक्टिविटी विक्रम एफडीई के डायरेक्टर विक्रम तिवारी और गणेश अहिरवार ने कराई। 20 मिनट वर्कआउट के बाद पार्टिसिपेंट्स डिफरेंट गेम्स में इन्वॉल्व हुए। इन एक्टिविटी में फन भी था और फिटनेस का राज भी। योग गुरू तेजभान दौलतानी ने ग्वालियराइट्स को योग आसन कराए और शरीर को होने वाले फायदे भी बताए।

स्केटिंग एंड साइकिलिंग

इस दौरान बच्चों ने इंस्ट्रक्टर पंकज मदान के मार्गदर्शन में स्केटिंग की, जो सभी के बीच आकर्षण का केन्द्र रहा। इस दौरान उन्होंने कई कलाबाजियां दिखाईं। ग्वालियर साइकिल रेंजर ग्रुप ने थीम रोड के वन साइड साइकिलिंग कर स्वस्थ रहने का मैसेज दिया। इसमें सर्वजीत सिंह, डॉ. अमित कालरा, डॉ. ललित सक्सेना, डॉ. निखिल पुरोहित आदि शामिल थे।

सांप सीढ़ी से बताया वोट का महत्व
जिला निर्वाचन ग्वालियर के स्वीप प्लान यूथ को-ऑर्डिनेटर संजय पांडेय ने सांप सीढ़ी के माध्यम से वोट का सही और गलत उपयोग करने का मैसेज दिया। प्रतिभागी जैसे-जैसे सांप सीढ़ी में आगे बढ़ते जा रहे थे, वैसे-वैसे उन्हें वोटिंग को लेकर की गईं अच्छाइयों का पता चलता जा रहा था। यह गेम काफी अट्रैक्टिव रहा।

सुरेश बना चुके 757 रिकॉर्ड

पेशे से सिविल इंजीनियर सुरेश गौड़ अभी तक 757 रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। उनके ये रिकॉर्ड बॉडी बैलेंसिंग, ऑब्जेक्ट बैलेंसिंग, योगा बॉल पर 30 मिनट तक पद्मासन कर ओम का उच्चारण करने पर हैं। 8 से 10 मई तक इटली में होने जा रहे वेनिस आर्ट बिनाले में वे परफॉर्म करने जा रहे हैं, जिस पर उनका शूट फिल्म में दिखाया जाएगा।
सुरेश गौड़, सिविल इंजीनियर

नॉन स्टॉप 40 मिनट बजा सकते हैं शंख

आनंदम से जुड़े विक्रम राणा को शंख बजाने का शौक बचपन से था। वह अभी तक 40 मिनट तक लगातार शंख बजा चुके हैं। 30-40 मिनट तक शंख बजाने के कई वीडियो उनके पास हैं। वह माउंटआबू ब्रह्मकुमारी सहित कई मेट्रो सिटी में परफॉर्म कर ग्वालियर का नाम रोशन कर चुके हैं। वह इंडिया गॉट टैलेंट तक भी अपनी पहुंच बना चुके हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Zqb4uh

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages