JU: 42 छात्रों को बुलाया, 6 को ही दिखा पाए कॉपियां, एजेंसी की गलती का खामियाजा भुगत रहे छात्र - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, April 22, 2019

JU: 42 छात्रों को बुलाया, 6 को ही दिखा पाए कॉपियां, एजेंसी की गलती का खामियाजा भुगत रहे छात्र

ग्वालियर। एजेंसी की गलतियों का खामियाजा भुगत रहे बीकॉम पंचम सेमेस्टर के छात्रों ने रविवार को बुलाने के बाद भी समय से कॉपियां न दिखाए जाने पर हंगामा कर दिया। विभाग ने नोटिस बोर्ड पर 42 छात्रों के नाम लिखकर दोपहर 2.30 बजे बुलाया था। इसके बाद अधिकारी अपराह्न 3 बजे तक सिर्फ चार छात्रों को ही कॉपियां दिखाने की प्रक्रिया शुरू करवा पाए।

परीक्षा विभाग की लेटलतीफी की वजह से आक्रोशित छात्रों ने हंगामा करने की कोशिश की, लेकिन बाद में सुरक्षाकर्मियों की समझाइश पर मान गए। लगभग दो घंटे तक छात्र यह प्रयास करते रहे कि उनकी उत्तर पुस्तिकाएं दिखाई जाएं, लेकिन अधिकारियों ने उनको 24 और 27 अप्रेल को आने का निर्देश देकर पल्ला झाड़ लिया। बहुत अनुरोध करने पर दो छात्राओं की कॉपियां पौने चार बजे के आसपास दिखाने की प्रक्रिया शुरू की गई। कुल मिलाकर रविवार को आधा दर्जन छात्र ही कॉपियां देख सके थे।

150 छात्रों ने भरा था आवेदन
एजेंसी द्वारा बनाए गए बीकॉम पंचम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में त्रुटियां होने के कारण बहुत से छात्र फेल हो गए थे। इनमें से लगभग डेढ़ सौ छात्रों ने परीक्षा परिणाम को चैलेंज कर कॉपियां देखने के लिए आवेदन किया था। इसके बाद पिछले सप्ताह 14 छात्रों को समय दिया गया था, लेकिन सिर्फ 4 को ही कॉपियां दिखा पाए थे। रविवार को फिर से 42 छात्रों को समय दिया गया था, लेकिन 6 छात्रों को ही कॉपियां दिखाई गईं। बाद में, जो छात्र आए उनसे समय खत्म होने की बात कहकर टाल दिया गया।

छात्रों ने कहा.. हमारा समय क्यों बर्बाद कर रहे हैं
छात्रों ने बताया कि उत्तरपुस्तिकाएं दिखाने के लिए उनको 20 अप्रेल को बुलाया गया था, जबकि यहां आने पर अब 24 और 27 अप्रैल को आने के लिए कहा जा रहा है। अधिकारियों से अनुरोध के बाद भी वे कॉपियां दिखाने को तैयार नहीं हैं, जब बाद में ही दिखाना थीं तो फिर अभी क्यों बुलाया गया था, हमारा आने-जाने में समय बर्बाद हो रहा है। इस दौरान छात्रों ने परीक्षा विभाग के सहायक कुलसचिव एसएस तेवतिया से जमकर बहस की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UwwC4y

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages