दिनदहाड़े चेकिंग प्वॉइंट के पास किसान से दो लाख रुपए लूटे - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, April 22, 2019

दिनदहाड़े चेकिंग प्वॉइंट के पास किसान से दो लाख रुपए लूटे

ग्वालियर। बटाई पर खेती का पैसा लेकर आए किसान से लुटेरे ने दिनदहाड़े दो लाख रुपए लूट लिए। लुटेरा किसान के कंधे से थैला छीनकर पैदल भाग गया। वारदात दोपहर ढाई बजे करीब गोला का मंदिर की है। जिस जगह घटना हुई वहां से करीब 40 मीटर की दूरी पर पुलिस का चेकिंग प्वॉइंट भी है, लेकिन लुटेरे को पुलिस की मौजूदगी से फर्क नहीं पड़ा। लूट का पता चलने पर पुलिस भी आई, लेकिन किसान की कहानी में ही पेंच ढूंढने में लगी रही। यह पता लगाने की कोशिश नहीं की कि लूट करने वाला कौन है। दीनदयाल नगर निवासी मनोज सिंह जादौन ने बताया रघुनाथपुर, मुरैना में उनकी खेतीबाड़ी है। परिवार दीनदयाल नगर में रहता है इसलिए जमीन को बटाई पर रामप्रसाद जाटव निवासी रघुनाथपुर को दे रखा है।

 

फसल पर रामप्रसाद दो ढाई लाख रुपया लेकर आता है। इसमें एक हिस्सा उनका रहता है बाकी एक लाख में मां और भाई का हिस्सा रहता है। शनिवार को भी रामप्रसाद फसल बेचने के बाद उनके परिवार के हिस्से की रकम लेकर आ रहा था। बस से उतरने के बाद उसे लूट लिया। रामप्रसाद ने पुलिस को बताया कि कई बार पैसा मनोज के खाते में ऑन लाइन भी ट्रांसफर भी किया है लेकिन इन दिनों वह खुद बीमार है तो सोचा कि जमीन मालिक को पैसा भी हाथों हाथ देगा और डॉक्टर से चेकअप भी कराएगा। इसलिए सुबह 9:15 बजे सबलगढ़ से ग्वालियर आने वाली बस से आया था।

 

दोपहर करीब दो बजे गोला का मंदिर पर उतरा। रकम थैले में थी, उसे कंधे पर टांग रखा था। कुछ दूर पैदल चला था तब लुटेरा पीछे से दौड़ता हुआ आया झटके से हाथ से थैला छीनकर भाग गया। उसकी हरकत एकदम समझ में नहीं आई। जब लुटेरे को थैला लेकर भागते देखा तो घबरा गया। बीमार होने की वजह से उसका पीछा नहीं कर सका। शोर मचाया लेकिन वहां सूनसान थी। इसलिए कोई मदद के लिए आया। दो लाख रुपए लुट जाने से घबरा कर रोने लगा। डर था कि मनोज जादौन को क्या बताएगा। जिस तरफ लुटेरा भागा था उस रास्ते पर गया लेकिन तब तक लुटेरा गायब हो चुका था।

 

फुटेज में नहीं दिखी वारदात
मनोज के मुताबिक रामप्रसाद करीब पांच साल से बटाई पर खेती कर रहा है। कई बार दो, ढाई लाख रुपया ला चुका है। रामप्रसाद जहां लूट होना बता रहा है, उसकी तस्दीक लिए पुलिस रामप्रसाद को पुलिस कंट्रोल साथ ले गई। वहां करीब दो घंटे के फुटेज रिवर्स कर देखे लेकिन घटनास्थल कैमरे में नहीं दिखा है।

 

थोड़ी दूरी पर थी पुलिस
रामप्रसाद बता रहा है गोला का मंंदिर चौराहे पर पुलिस मौजूद थी, फिर भी लुटेरा कुछ दूरी पर उससे बैग लूटकर भाग गया। घटना के तुरंत बाद उसने चेकिंग प्वॉइंट पर जाकर घटना बताई तब पुलिस हरकत में आई, लेकिन लुटेरे को नहीं पकड़ सकी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2ZrNRrG

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages