Loksabha Election 2019: अशोक सिंह की संपत्ति में पांच साल में दो करोड़ की और बढ़ोतरी - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, April 22, 2019

Loksabha Election 2019: अशोक सिंह की संपत्ति में पांच साल में दो करोड़ की और बढ़ोतरी

ग्वालियर। ग्वालियर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह एक बार फिर चुनाव लडऩे की तैयारियों के बीच कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुहूर्त के अनुसार शनिवार को अपना नामांकन फार्म दाखिल किया। बीकॉम तक शिक्षा प्राप्त अशोक सिंह दो बार भाजपा की यशोधरा राजे से और एक बार नरेन्द्र सिंह तोमर से चुनाव हार चुके हैं। तीन बार चुनाव हार चुके हैं।

अशोक सिंह की नकदी, बैक मे जमा राशि आदि का मूल्य जो सन् 2014 के हलफनामे के अनुसार 8 करोड़ 47 लाख 62 हजार 809 रुपए थी, जो सन् 2019 के हलफनामे के अनुसार इस राशि में दो करोड़ से अधिक की बढ़ोतरी हुई, जो 10 करोड़ 77 लाख 6 हजार 545 रुपए पहुंच गई है। उन पर देनदारी देखी जाए तो सन् 2014 में उन पर देनदारी के रूप में 7 करोड़ रुपए का कर्जा था। उस कर्जे में सन् 2019के हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार कमी हुई, अब यह कर्जा अशोक सिंह और उनकी पत्नी पर 5 करोड़ 23 लाख 30 हजार 440 रुपए का रह गया है। यानि अशोक सिंह पर 4 करोड़ 70 लाख 57 हजार 72 रुपए और उनकी पत्नी राजेश रानी सिंह पर 52 लाख 72 हजार 720 रुपए का कर्जा है।

यह भी पढ़ें : 22-23 अप्रेल को निकलेगा भाजपा-कांग्रेस का जुलूस,चिंता में प्रशासन और पुलिस

अशोक सिहं के हाथ में नकदी सन् 2014 में 12 लाख 20 हजार रुपए थी, जो इस चुनाव में बढकऱ 21 लाख 9 हजार 890 हो गई। जबकि उनकी पत्नी राजेश रानी सिंह के पास सन् 2014 में नकदी के रूप में 56 हजार रुपए थे, जो घटकर इस चुनाव में भरे गए हलफनामे के अनुसार मात्र 13 हजार 806 रुपए रह गए।

  • नकद: 21,98,80 लाख
  • गहने : 60ग्राम
  • जमीन :16 करोड़,तीन वाहन

बड़ी खबर : भिंड में भाजपा को लगा बड़ा झटका, कद्दावर नेता राकेश सिंह हुए कांग्रेस में शामिल

संपत्ति

  • पत्नी की संपत्ति: कुल 1,39,84,,256 करोड़ रुपए।
  • 15 लाख रुपए के स्वर्ण आभूषण, 13 हजार 806 रुपए नकदी।
  • अपराधिक रिकॉर्ड- कुछ नहीं

यह भी पढ़ें : बीजेपी और कांग्रेस में अपराध - अधर्म की लड़ाई, तोमर व सिंधिया आमने-सामने



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Zummhh

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages