
भोपाल। आज 2019 की मई का 30वां दिन यानि 30 मई 2019 को बृहस्पतिवार का दिन है। ज्योतिष में बृहस्पति को देवताओं का गुरु माना गया है। इस कारण इस दिन को गुरुवार भी कहा जाता है।
गुरु ग्रह को विद्या का कारक ग्रह माना गया है। जिस कारण इस दिन भगवान विष्णु के अलावा मां सरस्वती की पूजा का भी विधान है। गुरु का रंग पीला व रत्न पुखराज माना गया है।
इसके अलावा गुरु में ये खासियत भी है यदि वह कुंडली के प्रथम, चतुर्थ, सप्तम या दशम भाव में होते हैं, कुंडली के दोषों को समाप्त कर देते हैं।

आज का दिन: Todays Special
आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है| इसके साथ ही आज बहुत ही शुभ योग बन रहे है। आज सुबह से ही यायीजयद योग, सर्वार्थसिद्ध योग के साथ-साथ आयुष्मान योग बन रहे हैं।
जहां यायीजयद योग सूर्योदय से शाम 04:38 तक रहेगा। वहीं आज के दिन दोपहर 02 बजकर 20 मिनट तक आयुष्मान योग भी है। इस योग के दौरान किये गये कार्य लंबे समय तक शुभ फल देते हैं। वहीं सभी काम बनाने वाला योग सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन और पूरी रात रहेगा।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार ज्योतिष में गुरु एक शुभ ग्रह माना गया है, जिसे विद्या का कारक माना गया है। इसका रंग पीला व इसका रत्न पुखराज माना गया है। इस दिन के कारक देव श्री हरि विष्णु माने जाते हैं। वहीं इस दिन मां सरस्वती की पूजा का भी विधान है।

पं.शर्मा के अनुसार गुरु ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक होता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति पर बृहस्पति ग्रह की कृपा बरसती है उस व्यक्ति के अंदर सात्विक गुणों का विकास होता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति सत्य के मार्ग पर चलता है।
राशियों व नक्षत्रों से संबंध : Relation of jupiter with other planets...
यह धनु और मीन राशि का स्वामी होता है और कर्क इसकी उच्च राशि है जबकि मकर इसकी नीच राशि मानी जाती है। ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र का स्वामी होता है।
गुरु का प्रभाव: Effects of jupiter -
यदि किसी जातक की कुंडली में गुरु मजबूत होता है तो इसके प्रभाव से व्यक्ति को विभिन्न क्षेत्रों में लाभ प्राप्त होगा। जातक शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहेगा। उसके जीवन में धन की वृद्धि होगी। बलवान गुरु व्यक्ति को ज्ञानी और ईमानदार बनाता है।
वहीं इसके ठीक विपरीत पीड़ित या कमजोर गुरु जातकों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इसके कारण जातक को विभिन्न क्षेत्रों में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। माना जाता है कि पीड़ित गुरु के कारण व्यक्ति की वृद्धि थम जाती है और उसके मूल्यों का ह्लास होता है।
गुरु का वैदिक मंत्र
ॐ बृहस्पते अति यदर्यो अर्हाद् द्युमद्विभाति क्रतुमज्जनेषु।
यद्दीदयच्छवस ऋतप्रजात तदस्मासु द्रविणं धेहि चित्रम्।।
गुरु का तांत्रिक मंत्र
ॐ बृं बृहस्पतये नमः।।
बृहस्पति का बीज मंत्र
ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

30 May 2019 आज का राशिफल: aaj ka Rashifal in hindi...
1. मेष राशिफल / Today aries horoscope :
आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि में वृद्धि करेंगे। व्यावसायिक संदर्भ में नए उद्यम की शुरुआत हो सकती है या एक नए सौदे को अंतिम रूप दिया जा सकता है। भविष्य में यह अत्यधिक लाभ अर्जित कर सकता है।
2. वृषभ राशिफल / Today Tauras Horoscope :
सामाजिक रूप से भी आप बहुत लोकप्रियता हासिल करेंगे। वित्तीय मामलों में सुधार और निरंतर प्रगति की प्रबल संभावना है।
कार्यस्थल पर आपके पास अपनी योग्यता साबित करने के बेहतर अवसर होंगे जो आपको सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। दूर स्थान की लंबी यात्रा आप के लिए बहुत फलदायी रहेगी।
3. मिथुन राशिफल / Today gemini Horoscope :
आप विचारों को विकसित करने के लिए अवसरों की खोज में समय और ऊर्जा का निवेश कर सकते हैं। आज आप में से कुछ की रचनात्मकता चरम पर होगी, लेकिन वित्तीय दबाव हो सकता है।
धन संबंधी मामलों को समझदारी से निपटाया जाना चाहिए। व्यावसायिक संदर्भ में आप अपने लाभ के लिए संपत्ति का उपयोग किसी रचनात्मक कार्य के लिए कर सकते है।
4. कर्क राशिफल / Today cancer Horoscope :
ध्यान केंद्रित कर चीजों को अपने पक्ष में करने का प्रयास करेंं। आर्थिक समस्याएं सर उठा सकती हैं। दिन के उत्तरार्ध तक आप विरोधियों का मुकाबला करने में सक्षम होंगे।
दिन की शुरुआत में चीजें योजना के अनुसार घटित नहीं हो पाएगी। किन्तु आप घटनाओं पर कैसे प्रतिक्रिया करते हैं, यह अत्यधिक महत्वपूर्ण है। रचनात्मकता आपके दृष्टिकोण और रणनीति में बदलाव कर सकती है।
5. सिंह राशिफल / Today leo Horoscope :
परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वालों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। कोर्ट में लंबित कोई संपत्ति संबंधी मामला आपके पक्ष में जाएगा।
कुल मिलाकर आज का दिन आप में से अधिकतर के लिए शुभ परिणामदायक रहेगा। सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोग कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेंगे। आप में से कुछ नवीन संपर्क स्थापित कर पाएंगे। रचनात्मक क्षेत्रों में आप असाधारण रूप से अच्छा करेंगे।
6. कन्या राशिफल / Today virgo Horoscope :
यदि बैंक या वित्तीय संस्थान से ऋण की तलाश है, तो अपने प्रयासों को जारी रखें, क्योंकि सफलता पास में ही है। यदि किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग ले रहें है, तो परिणाम आपके दिल को खुशी प्रदान करेंगे।
व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन अत्यधिक शुभ है और आप काफी प्रगति करेंगे। आय की वृद्धि के लिए स्थिति विकसित होगी। वित्तीय स्थिति में सुधार संभव है।
7. तुला राशिफल / Today libra Horoscope :
यदि आप अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं, तो इस समय का अधिकतम लाभ उठाएं और उचित कदम उठाएं। आज का दिन आपमें से अधिकतर के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
आप शुभचिंतकों और दोस्तों की मदद से भविष्य की योजनाएं बना सकेंगे। छात्रों के लिए यह अच्छा समय है और उन्हें अच्छे परिणाम भी मिलेंगे।
8. वृश्चिक राशिफल / Today scorpio Horoscope :
आपको दफ्तर में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। वरिष्ठ आपके काम को सराहेंगे। वित्तीय फैसले लेने के लिए यह बहुत अच्छा वक्त है। प्रेम-प्रसंग के मामले में आज का दिन अनुकूलता लिए हुए है।
खास कर वो लोग जो समाज की मर्यादाओं को अधिक महत्व नहीं देते उनके दोनो हाथों में लडडू होने जैसी स्थिति रहने वाली है।जीवनसाथी की खराब सेहत की वजह से घर में खुशियों की कमी आएगी। आप चिड़चिड़े महसूस करेंगे। किन्तु आपको शांत और संयम रखने की जरुरत है। जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।
9. धनु राशिफल / Today sagittarius Horoscope :
आज आप उच्च अधिकारियों या समाज के उच्च व्यक्तियों के संपर्क में आ सकते हैं। हालांकि आपको अपनी कार्य शैली में कुछ परिवर्तन करना पड़ सकता है। जिसके कारण आपके कार्य प्रभावित होंगे।
अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतें। प्रेम-संबंधों के मध्य गलतफहमी न पनपने दें। आज आप किसी स्कैंडल में फंस सकते हैं। व्यावसायिक संदर्भ में गुप्त शत्रु परेशान करेंगे। किसी समस्या या विवाद को सुलझाने में अत्यधिक धन खर्च हो सकता है। व्यापारियों के लिए अचानक और अप्रत्याशित धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
10. मकर राशिफल / Today capricorn Horoscope :
आपके अंदर भी कुछ उतावलापन और उग्रता जन्म लेगी। आपको इस पर नियंत्रण रखना चाहिए। नौकरी तलाशने वालों को कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में नए प्रयोग या कुछ अधिक धन लगाने से बचें।
आज आप शत्रुओं को समूल नष्ट करने में सक्षम होंगे। कोई पुराना विवाद समाप्त होगा और परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। परन्तु समय अनुकूल होने के बावजूद शत्रु लगातार पनपेंगे और परेशान करेंगे।
11. कुंभ राशिफल / Today Aquarius Horoscope :
एक बड़े उद्यम में शामिल होने से पहले पर्याप्त पूछताछ करें। काम के लिए लंबी दूरी की यात्रा लाभदायक होगी। कुछ मामूली मुद्दों पर घरेलू मोर्चे पर तनातनी हो सकती है।
कुल मिलाकर आज का दिन मिश्रित परिणामदायक रहेगा। आमदनी ठीक रहेगी लेकिन बढ़ते खर्चों पर विराम लगाने में आप सफल नहीं हो पाएंगे। दिन-प्रतिदिन के कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे।
12. मीन राशिफल / Today pisces Horoscope :
वित्तीय बाधाओं को महसूस किया जाएगा क्योंकि खर्च में वृद्धि जारी रहेगी लेकिन दोस्तों की मदद से आप चीजों को सकारात्मक रूप से घुमा पाएंगे। वहीं आज आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे।
आपके कार्यस्थल पर उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी भी तरह की बहस से दूर रहें। आप प्रतिद्वंद्वी गतिविधियों से परेशान हो सकते हैं।

30 May 2019 आज का अंक ज्योतिष: Aaj ka ank jyotish in hindi...
अंक 01-
प्रतिभाओं का व्यवसायिक उपयोग करना अपने हित में रहेगा। अत्यधिक खर्च हो सकता है।
अंक 02-
रुटिन के कार्य गति पकड़ लेंगे। अपने हित में परिस्थिति बन सकती है।
अंक 03-
किसी ऐसी जगह पैसा न दें जहां से वसूली में दिक्कत आती है।अभिरूचियों को प्रकट करने के मौके मिलने लगेंगे।
अंक 04-
नये-नये संबंधों का चयन आशानुरूप नहीं हो पाएगा। स्वास्थ्य में नरमी बनी रह सकती है।
अंक 05-
वादे निभाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा। अतिरिक्त पैसे को लगाते हुए मूलधन के उपयोग से बचें।
अंक 06-
थोड़ी बहुत अनबन को घर में ही सुलझा लें। समय का दुरूपयोग किए बिना अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाएं।
अंक 07-
मौजमस्ती छोड़ कार्य पर ध्यान दे अऩ्यथा परिणाम प्रभावित हो सकते हैं। अक्ल के व्यवसायिक उपयोग पर विचार करना होगा।
अंक 08-
जल्दबाजी में गलत फैसले ले से बचें। जनपक्ष के रूख को समझना बेहद कठिनाई भरा होगा।
अंक 09-
समय बदलाव के लिए बहुत अच्छा है। धनलाभ को प्रदर्षित करने की कोशिश से बचें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2QwEz9D
No comments:
Post a Comment