ईद को एक हफ्ता बाकी, उजड़ी पड़ी है ईदगाह की पार्किंग - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, May 30, 2019

ईद को एक हफ्ता बाकी, उजड़ी पड़ी है ईदगाह की पार्किंग

भोपाल। ईद उल फित्र को महज एक हफ्ता बाकी रह गया है। पूरे शहर में ईद को लेकर तैयारी हैं लेकिन ईदगाह के आसपास की जगह उजड़ी पड़ी है। जो जगह वाहन पार्किंग के लिए छोड़ी गई वहां बड़े-बड़े पत्थरों के ढेर लगे हैं। कई जगह पर मलबा पड़ा है। यहां सुधार की जिम्मेदारी नगर निगम और वक्फ बोर्ड की है।

नवाबी दौर में बनी ईदगाह के साथ इसके आसपास पार्किंग के लिए भी जगह 5 या 6 जून को होगा। ईद की नमाज के लिए सबसे ज्यादा भीड़ ईदगाह में होगी। ईदगाह हिल्स स्थित इस ईदगाह को नवाबी दौर में बनाया गया। इसके पास ही पार्किंग के लिए भी जगह छोड़ी गई थी। लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

दीवार टूट गई है वहीं जहां वाहनों की पार्किंग होगी वहां बड़े-बड़े पत्थर पड़े हुए हैं। ईदगाह के इंतजाम नगर निगम और वक्फ बोर्ड मिलकर करते हैं। लेकिन बार ये काम अब तक शुरू नहीं हुआ। हालांकि नगर निगम के अधिकारी काम शुरू करने की बात कर रहे है। हाल में यहां के इंतजामों का जायजा लेने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और प्रशासन के अधिकारियों ने दौरा भी किया था।

 

ईद की तैयारियां जोरों पर

रमजान का आखिरी अशरा चल रहा है। लोग इबादत में मशगूल हैं वहीं दूसरी ओर ईद की तैयारियां भी चल रही है। पुराने शहर में इसका खास असर नजर आ रहा है। बाजार देर रात तक खुलने लगे हैं। नए कपड़े और खाने पीने का सामान लेने दुकानों पर भारी भीड़ नजर आ रही है। दिन में भीषण गर्मी के चलते रात में ही खरीददारी के लिए लोग निकल रहे हैं। ज्यों-ज्यों ईद नजदीक आएगी बाजार में भीड़ और बढ़ेगी। अभी रात 12 से एक बजे तक बाजार गुलजार हो रहा है।

ईद की नमाज का समय

ईदगाह - 7.15 सुबह
जामा मस्जिद- 7.30 सुबह
ताजुल मसाजिद- 7.45 सुबह
मोती मस्जिद- 8.00 सुबह
मस्जिद बिल्किस
जहां आरिफ नगर- 8.15 सुबह

---
पार्किंग इंतजाम व्यवस्थित करने के लिए काम शुरू किया जा रहा है। यहां समतलीकरण किया जाएगा। इसके लिए निर्देश मिल चुके हैं। ईद से पहले ये काम पूरा हो जाएगा।

मृणाल खरे, प्रभारी जोनल अधिकारी

ईदगाह के पास पार्किंग के जो जगह तय की गई वहां कबाड़ और मलबे का ढेर लगा हुआ है। ईद के दिन यहां हजारों लोग आते हैं। वाहन रखना मुसीबत हो जाएगी। मामले में सभी स्तर पर शिकायत की जा चुकी है। लेकिन इस ओर किसी ने अब तक ध्यान नहीं दिया।

मोहम्मद आफाक, सीनियर वेलफेयर फोरम



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2HI2ekO

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages