आईपीएस को मैसेज मिला आप कोरोना पॉजिटिव हैं, बैठक छोड़ी हुए आइसोलेट - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, September 2, 2020

आईपीएस को मैसेज मिला आप कोरोना पॉजिटिव हैं, बैठक छोड़ी हुए आइसोलेट

कोटा. कोटा में कोरोना का संक्रमण कम नहीं हो रहा है। रोजाना बड़ी संख्या में पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को 150 नए पॉजिटिव मरीज मिले। इनमें एक आईपीएस अधिकारी समेत कई पुलिसकर्मी व चिकित्सक शामिल हैं। कोटा में पॉजिटिव आए भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी को पॉजिटिव होने की खबर तब मिली जब वे बैठक में भाग लेने वाले थे, जैसी सूचना मिली वे बैठक छोड़ आइसोलेट हो गए। इससे पुलिस व चिकित्सा महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है। नए अस्पताल में 3 मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में टीचर्स कॉलोनी निवासी 84 वर्षीय वृद्ध, आरकेपुरम निवासी 72 वर्षीय वृद्ध व छावनी निवासी 56 वर्षीय महिला शामिल हैं। कोरोना का कहर पुलिसकर्मियों पर निरंतर जारी है। बुधवार की रिपोर्ट में अभय कमांड सेंटर के दो एएसआई, एक हैड कांस्टेबल कोरोना पॉजिटिव आए हैं। पुलिस कंट्रोल रूम में भी 59 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। वहीं आरएसी द्वितीय में 26 वर्षीय जवान, महावीर नगर स्थित पुलिस क्वाटर्र निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, उद्योग नगर थाने से 49 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। रंगपुर रोड स्थित भदाना प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सेवारत चिकित्सक 50 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। वहां पर कार्यरत 29 वर्षीय नर्सिंग कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिला है। महावीर नगर द्वितीय निवासी 68 वर्षीय चिकित्सक एवं पीजी हॉस्टल के 26 वर्षीय चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव मिले। सीएमएचओ कार्यालय में कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग कार्य में लगी महिला आयुष चिकित्सक भी कोरोना संक्रमित मिली है। इससे वहां हड़कंप मच गया। बताया गया है कि ये चिकित्सक दो दिन पहले हड़ताल से लौटी है। मंगलवार को सीएमएचओ कार्यालय में हुई बैठक में भी शामिल हुई। कंट्रोल रूम के अधिकारियों ने डॉक्टर के सम्पर्क में आने वाले सभी से सेम्पल के लिए कहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31SBl7P

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages