विधायक बोले, पेड़ काटने के आदेश देने वाले अधिकारी पर हो कार्रवाई - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, September 2, 2020

विधायक बोले, पेड़ काटने के आदेश देने वाले अधिकारी पर हो कार्रवाई

कोटा. नगर विकास न्यास की ओर से आईएल फैक्ट्री की जमीन पर विकसित की जा रही राजीव गांधी स्पेशल आवासीय योजना में पेड़ों की कटाई को लेकर सांगोद विधायक भरत सिंह ने चिंता जताई है। उन्होंने जिला कलक्टर उज्जवल राठौड़ को पत्र लिखकर पेड़ों की कटाई नहीं करने का अनुरोध किया है। पत्र में लिखा कि पुराने बरगद को काटना चिंताजनक है। पुराने हरे पेड़ों को काटने का आदेश देने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान पत्रिका ने समाचार प्रकाशित करके इस मुद्दे को उजागर किया था। उधर, पर्यावरणपे्रमी इस घटना को लेकर आहत हैं। उन्होंने राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण की शरण लेने के निर्णय लिया। पेड़ काटकर वहां के भूखंडों से आय आर्जित करने के इस मामले की शहर में चर्चा है और शहर के लोग न्यास प्रशासन की निंदा कर रहे हैं। जिला कलक्टर उज्जवल राठौड़ ने बरगद को नहीं काटने का भरोसा दिलाया है। इसके बाद भी पर्यावरण प्रेमी बरगद की निगरानी कर रहे हैं। उधर, भाजपा शहर जिला जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी और अन्य कार्यकर्ताओं ने 200 साल पुराने बरगद के पेड़ का मौके पर निरीक्षण किया। अधिकारियों से इस ऐतिहासिक पेड़ को न काट कर अन्य विकल्प निकालने का आग्रह किया। सोनी ने बताया कि अगर अन्य कोई विकल्प नहीं निकाला गया तो भाजपा पेड़ को बचाने के लिए आंदोलन करेगी। पर्यावरण पे्रमी और एडवोकेट वैभव सिंघल ने कहा, हरा पेड़ काटकर ऑक्सीजन को फैक्ट्री को बंद किया जा रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32QEFQ3

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages