आंखों पर पट्टी बांधकर लुका छिपी खेल रही 10 साल की मासूम 25 फीट ऊंचे छत से गिरी - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, August 25, 2018

आंखों पर पट्टी बांधकर लुका छिपी खेल रही 10 साल की मासूम 25 फीट ऊंचे छत से गिरी

भोपाल. ऐशबाग थाना क्षेत्र में आंखों पर पट्टी बांधकर लुका छिपी खेल रही 10 साल की बच्ची की दूसरे माले से गिरने से मौत हो गई। इसकी ऊंचाई करीब 25 फीट है। घटना के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

बाग फरहत अफजा निवासी सुमाइला पिता हसीन खान (10) कक्षा पांचवीं में पढ़ती थी। पड़ोसी की बच्चियों के साथ अपने छत पर हर रोज लुका छिपी खेलती थी। शुक्रवार को सभी बच्चियां इक_ा हुई और आंखों पर पट्टी बांधकर लुका छिपी खेलने लगी। इस दौरान आंखों पर पट्टी बांधने का नंबर सुमाइला का आया। सुमाइला पट्टी बांधकर साथ की बच्चियों को पकडऩे के लिए भागने लगी।

भागते हुए वो छत के किनारे चली गई और छत से करीब 25 फीट नीचे रोड पर गिर गई। गिरने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि बच्ची लहुलुहान थी। तत्काल लोग उसे अस्पताल लेकर भागे। वहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने बॉडी को पीएम के लिए हमीदिया में भेज दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

दो दिन पहले ही मनाया था अपना 10वां जन्म दिन

बच्ची का जन्मदिन 22 अगस्त को था। परिवार के लोगों ने दो दिन पहले ही उसका जन्म दिन काफी धूम-धाम से मनाया था। परिवार के लोगों ने बताया कि बच्ची डॉक्टर बनना चाह रही थी। उसका एक बड़ा भाई सुबु (15) है। सुबु अभी पढ़ाई कर रहा है। बच्ची के पिता इलेक्ट्रिशियन हैं। इसके साथ ही अपने घर में ही किराना स्टोर संचालित करते हैं। बच्ची की मां गृहणी हैं।

दो फीट है रेलिंग की उंचाई
जिस मकान से बच्ची गिरी है, उसके छत की रेलिंग की उंचाई करीब दो फीट है। रेलिंग की उंचाई कम होने के कारण बच्ची छत के किनारे पहुंची और उसका वेट हैवी होने के कारण वो बैलेंस नहीं बना पाई और छत से नीचे गिर गई। बकरीद के त्योहार पर परिवार के लोग काफी खुशियां मना रहे थे लेकिन बच्ची की मौत के बाद घर में मातम छा गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NjjsFh

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages