सोने से भी ज्यादा कीमती होते हैं ये बीज, इन 7 बीमारियों को कर देते हैं जड़ से खत्म - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, June 13, 2018

सोने से भी ज्यादा कीमती होते हैं ये बीज, इन 7 बीमारियों को कर देते हैं जड़ से खत्म

भोपाल। वैसे तो महिला हो या पुरुष हर किसी की चाहत होती सोना पहनना लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सोना पहनना नहीं, स्वास्थ रहना लोगों के लिए बड़ा टास्क हो गया है। वैसे तो गर्मियों में लोगों को आम सबसे ज्यादा पसंद होता है लेकिन कुछ ऐसे फल भी होते है जो हर सीजन में लोगों के शरीर के लिए लाभदायक होते है। आज हम बात कर रहे हैं पपीते के फल की। पपीता एक ऐसा फल है जो हर मौसम में मिल जाता है। इसको खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। पपीते के अलावा इसके बीजों से भी शरीर को बहुत लाभ होता है। डॉयटीशियन रश्मि श्रीवास्तव बताती है कि अधिकतर लोग इसके बीजों को फैंक देते हैं लेकिन बीजों को पीसकर इनमें शहद मिलाकर खाने से यह एक औषधी के रूप में काम करते हैं। इससे पेट से लेकर कई दूसरी बीमारियां भी दूर होती हैं। आइए जानिए पपीते के बीजों से सेहत को और कौन से फायदे होते हैं।

साफ करता है पेट

बीजों को पीसकर उसमें शहद मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच इस मिश्रण का सेवन करने से काफी फायदा होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो पेट और शरीर के दूसरे अंगों में मौजूद जहरीले पदार्थों को बाहर निकालते हैं जिससे पेट साफ होता है।

papaya seeds

पेट के कीड़े

जिन लोगों के पेट में कीड़े होते हैं उनकी पाचन शक्ति कमजोर होती है जिस वजह से उन्हें पेट की कई समस्याएं लगी रहती हैं। पपीते और शहद का यह मिश्रण पेट के कीड़े मारने में मदद करता है।

कम होगा वजन

इस मिश्रण में पोटाशियम और लिपिड होते हैं जो भोजन पचाने में सहायक होते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर का वजन कम होता है।

मसल्स करता है मजबूत

इसमें काफी मात्रा में प्रोटीन होता है जो मांसपेशियों को मजबूत करता है। जो लोग जिम में जाकर मसल्स बनाते हैं उन्हें पपीते के बीजों का सेवन करने से बहुत फायदा होता है। रोजाना इस मिश्रण का एक चम्मच लेने से बॉडी को शेप मिलती है।

थकान करेगा दूर

शहद और बीजों के इस मिश्रण में ग्लूकोसिनॉलेट्स होते हैं जो शरीर की कोशिकाओं को पोषण देते हैं जो थकावट दूर करने में मदद करते हैं।

इंफैक्शन करेगा दूर

मौसम के बदलने के कारण अक्सर वायरल बुखार हो जाता है। इस मिश्रण का नियमित रूप से सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है जो शरीर को इंफैक्शन और वायरल बुखार से लड़ने में मदद करता है।

शुक्राणुओं की कमी

पुरूषों में शुक्राणुओं की कमी के कारण वह बाप बनने में असमर्थ होते हैं। पपीते के बीजों के इस मिश्रण को रोजाना खाने उनकी प्रजनन क्षमता बढ़ती है।

कैंसर में भी कारगर

कैंसर से बचाव के लिए पपीते के बीजों का सेवन करना फायदेमंद रहता है। इन बीजों मे आइसोथायोसायनेट नाम का एक तत्व पाया जाता है जो कैंसर के इलाज और बचाव में बहुत कारगर होता है.

घ्यान रखें ये बात

पपीते का फल और बीज वैसे तो सभी के लिए लाभदायक होता है लेकिन गर्भवती महिलाओं को पपीते के बीज खाने से परहेज करना चाहिए। इससे गर्भपात होने का खतरा रहता है। इसके अलावा बहुत छोटे बच्चों को भी इसे खाने से परहेज करना चाहिए। पपीते के बीजों का सेवन करने के दौरान इस बात का ख्याल हमेशा रखना चाहिए कि इसकी संतुलित मात्रा ही ली जाए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2l7DXIT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages