
भोपाल. कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विधानसभा चुनाव जीतने के लिए प्रदेश को चार जोन और सभी 230 विधानसभा सीटों को चार कैटेगरी में बांटा है। पार्टी इस फॉर्मूले के आधार पर चुनावी तैयारी में जुटी है। इन चार जोन के प्रभारी एआइसीसी के सेक्रेटरी बनाए गए हैं। कांग्रेस जल्द ही अपने 450 से अधिक ब्लॉक अध्यक्षों को बदलेगी। साथ ही 800 उप ब्लॉक के गठन की तैयारी भी की गई है।
इन श्रेणियों में बांटी सीटें
पार्टी ने विधानसभा की 230 सीटों को हार-जीत के हिसाब से ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बांटा है। 'एÓ कैटेगरी मेें 70 सीटें हैं। पार्टी इन पर अपनी जीत पक्की मानती है। 'बीÓ कैटेगरी में 60 सीटें हैं। पार्टी का मानना है कि इन पर थोड़े परिश्रम से जीत हासिल की जा सकती है। 'सीÓ कैटेगरी में 60 सीटें हैं। इन पर रणनीतिक रूप से मेहनत कर कुछ सीटें पक्ष में लाई जा सकती हैं। 'डीÓ कैटेगरी में वे 40 सीटें हैं, जहां कांग्रेस तीन से चार बार हारी है। यानी इन पर जीत बेहद मुश्किल है।
किस जोन में कितनी सीटें
जोन एक : 15 जिलों की 64 सीटों को शामिल किया है। इनमें ग्वालियर-चंबल संभाग की सीटें और कुछ मालवा-मध्यभारत की सीटें शामिल हैं। जोन प्रभारी एआइसीसी सेक्रेटरी वर्षा गायकवाड़ हैं।
जोन दो : 10 जिलों की 52 सीटों को शामिल किया गया है। इनमें कुछ सीटें बुंदेलखंड और कुछ महाकौशल-विंध्य की हैं। जोन प्रभारी एआइसीसी सेक्रेटरी सुधांशु त्रिपाठी हैं।
जोन तीन : इसमें 14 जिले की 53 विधानसभा सीट हैं। इनमें आदिवासी जिलों सहित कुछ सीटें महाकौशल की भी शामिल हैं। जोन प्रभारी एआइसीसी सेक्रेटरी हर्षवर्धन सपकाल हैं।
जोन चार : 13 जिलों की 61 विधानसभा सीटें हैं। इनमें मालवा-निमाड़ की सीटें शामिल हैं। जोन के प्रभारी एआइसीसी सेक्रेटरी संजय कपूर हैं।
800 उप ब्लॉक बनाने की तैयारी
कांग्रेस ने 800 उप ब्लॉक बनाने की तैयारी की है। एक ब्लॉक में दो उप ब्लॉक रहेंगे, जो बूथ मैनेजमेंट पर ध्यान देंगे। कमलनाथ की नई टीम के गठन के साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष बदलने की तैयारी भी की जा रही है। कांग्रेस के 488 ब्लॉक अध्यक्ष हैं, जिन पर नए पदाधिकारियों को भेजा जा रहा है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर बदलाव किया जाएगा।
महिला कांग्रेस की अहम भूमिका
महिला कांग्रेस की सक्रिय भागीदारी के लिए 21 जुलाई को भोपाल में बड़ा सम्मलेन आयोजित किया जा रहा है। इसमें महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव शामिल होंगी, सम्मेलन में प्रदेश, जिला और ब्लॉक महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों को बुलाया गया है। सम्मेलन में महिला पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
कांग्रेस विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराकर सरकार बनाएगी। इसके लिए सीटों के हिसाब से प्रदेश को चार जोन में बांटा गया है। सीटों को अलग9अलग श्रेणियों में बांटकर उन पर फोकस किया जा रहा है।
- रामनिवास रावत, कार्यकारी अध्यक्ष, कांग्रेस
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2L8T3gD
No comments:
Post a Comment