![](https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/21/20shop16a.jpg)
श्योपुर. शहर के बंजारा डैम क्षेत्र निवासी एक युवक की बीती रात को सर्पदंश के चलते मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर को जिला अस्पताल में उसका पीएम करने से ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर के द्वारा इंकार करने पर हंगामा हो गया। इस दौरान भाजपा नेता रामलखन नापाखेड़ली सहित अन्य लोगों के द्वारा मामले की जानकारी सिविल सर्जन डॉ आरबी गोयल को दी गई। सिविल सर्जन के हस्तक्षेप के बाद डेढ़ घंटे की देरी से मृत युवक का पीएम शुरू किया गया। जिसके बाद लोगों का हंगामा शांत हुआ।
दरअसल बंजारा डैम क्षेत्र निवासी रिंकू बाथम २४ पुत्र स्व.राधेश्याम बाथम को गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को सांप ने तब डंस लिया,जब वह अपने घर में सो रहा था। परिजनों को इसका पता चला तो वे उसे जानकारों के पास लेकर गए। इसके बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। मगर उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया। लेकिन परिजनों के पीएम कराने की बात कहने पर ड्यूटी डॉक्टर ने पीएम करने से इंकार कर दिया और कहा कि पीएम अभी नहीं,कल सुबह होगा। इसके बाद परिजन सहित वहां मौजूद लोग बोले अभी तो दिन है। पीएम हो सकता है। लेकिन डॉक्टर तैयार नहीं हुआ। इसके बाद अस्पताल में मृतक के साथ मौजूद लोगों ने हंगामा कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर भाजपा नेता रामलखन नापाखेड़ली भी समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंच गए। जिनके द्वारा इस मामले की जानकारी सिविल सर्जन डॉ गोयल को दी गई। उनके द्वारा संबंधित डॉक्टर से चर्चा करते हुए पीएम के लिए निर्देशित किया। जिसके बाद डॉक्टर पीएम के लिए राजी हुए और डेढ़ घंटे बाद उसका पीएम हुआ।
जिला अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी बढ़ती जा रही है। समय होने के बाद ड्यूटी डॉ ललित शर्मा ने पीएम करने से इंकार कर दिया। यह बात सिविल सर्जन को बताई। तब जाकर पीएम हो सका।
रामलखन नापाखेड़ली,भाजपा नेता,श्योपुर
रिंकू की सर्पदंश के चलते मौत हो गई। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मर्ग दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
सुनील खेमरिया,टीआई कोतवाली श्योपुर
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2v1BQdS
No comments:
Post a Comment