24 अगस्त राशिफल: इन राशियों को शुक्रवार के दिन मिलेगा किस्मत का सबसे ज्यादा फायदा - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, August 24, 2018

24 अगस्त राशिफल: इन राशियों को शुक्रवार के दिन मिलेगा किस्मत का सबसे ज्यादा फायदा

भोपाल। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शुक्र ग्रह को सुंदरता, भौतिक सुख-सुविधा और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। शुक्र ग्रह समय-समय पर अपनी चाल बदलता रहता है। बीते दिनों पहले ही शुक्र नें अपनी चाल बदली थी जिसका कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा था। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि 24 अगस्त को भी शुक्र की चाल कुछ समय के लिए बदल रही है। जिसके चलते कुछ राशियों पर इसका प्रभाव किस्मत का साथ दिलाने वाला होगा। इस परिवर्तन से कई तरह के शुभ समाचार एक साथ देखने को मिल सकते है। धन लाभ प्राप्त होंगे और साथ ही साथ नौकरी और व्यापार में आगे बढ़ने के भी कई अवसर मिलेंगे। जानिए कैसा रहने वाला है सभी राशियों का दिन.....

love astrology

मेष राशि

इस राशि के जातकों के पास अचानक कहीं से धन प्राप्ति के संकेत दिखाई दे रहे है। साथ ही कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। आज आप किसी से ण्पने मन की बात को बयां कर सकते हैं।
रंग- सफ़ेद, शुभ अंक- 1

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को कहीं से अचानक कोई बड़ा फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। यह धन लाभ के रूप में भी हो सकता है। आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे जो भविष्य के लिहाज से आपके लिए बहुत कारगर सिद्ध होगा।

शुभ अंक- पिला, शुभ अंक- 6

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह राशि परिवर्तन शुभ संकेत ला सकता है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार में कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है जिसके कारण से आपकी लाइफ स्टाइल पहले से और भी अच्छी हो सकती है। कामकाज में आ रही बाधाएं खत्म हो जाएंगी।

शुभ रंग- सिलेटी, शुभ अंक- 4

कर्क राशि

किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। धन कामने के कई मौके मिल सकते हैं जिससे आपके जीवन स्तर में सुधार हो सकता है। शुक्र के असर से विदेश यात्रा का योग बन रहा है। नौकरी और बिजनेस में किसी तरह का बदलाव करने का मन बना सकते हैं। आपके कामकाज की हर तरफ तारीफ होगी।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 6

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में कोई बहुत बड़ा फायदा मिल सकता है। यहीं से इनकी गाड़ी आगे निकल जाएगी। नौकरी और व्यापार में धन लाभ होगा। अधिकारी आपके कामकाज से प्रभावित हो सकते हैं।

शुभ रंग- सुनहरी, शुभ अंक- 1

कन्या राशि

घर पर परिवार के लोगों के साथ मनमुटाव बढ़ने के संकेत है। काम में रुकावटें आने लगेगी जिसके परिणाम स्वरुप धन संबंधी परेशानियां बढ़ सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 2

तुला राशि

कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव रहेंगे। नौकरी और व्यापार में कोई बड़ा फायदा देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ बड़े लोगों के साथ वार्ता हो सकती है जिसका सकारात्मक प्रभाव बाद में देखने को मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे है।

शुभ रंग- काला, शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि

इसल राशि के जातकों के लिए सफलता का समय शुरू होने वाला है। वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 8

धनू राशि

निवेश से लाभ संभव है। वाणी पर संयम रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। कहीं से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 5

मकर राशि

कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह के लिए किए प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 3

कुंभ राशि

परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। आप के अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। विवाद से बचें। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 4

मीन राशि

सुख-सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। न्याया पक्ष मजबूत होगा।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 8



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OYdSsy

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages