![](https://new-img.patrika.com/upload/2018/08/25/gril-35_3307144-m.jpg)
भोपाल. अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में कृषि विभाग में एक महिला ट्रेनी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने वाला आरोपी उसका सहकर्मी है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार युवती से संबंध बनाए। युवती जब पांच महीने की गर्भवती हो गई तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया है। अशोका गार्डन पुलिस ने मंडला से आई केस डायरी के बाद आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है।
अशोका गार्डन पुलिस के मुताबिक 19 वर्षीय युवती मूल रूप से मंडला जिले की रहने वाली है। कृषि विभाग उज्जैन में उसने इंटरव्यू दिया था। वहां पर चयन होने के बाद करीब डेढ़ साल पहले उसे ट्रेनिंग के लिए भोपाल भेजा गया। यहां पर वो ट्रेनिंग कर रही थी। यहां पर वो एक छात्रावास में रहती थी। ट्रेनिंग के दौरान उसकी पहचान 21 वर्षीय सीताराम अवतारे से हुई। सीताराम बालाघाट का रहने वाला है।
वह भी विभागीय ट्रेनिंग ले रहा था और अशोका गार्डन स्थित प्रगति नगर में रहता था। मुलाकात के बाद दोनों गहरे दोस्त बन गए। इन दोनों की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। इस दौरान आरोपी सीताराम ने युवती को शादी का झांसा दिया और उसके साथ संबंध बनाए। बाद में पता चला कि वो पांच महीने की गर्भवती है। उसने यह बात जब सीताराम को बताई तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया।
पेट दर्द की जांच कराई तो पता चली गर्भावस्था
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि 5 मार्च 2017 को पहली बार सीताराम उसे लेकर अपने प्रगति नगर स्थित आवास पहुंचा। यहां उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। दरअसल ट्रेनिंग पूरी होने के बाद युवती वापस अपने घर मंडला लौट गई। इस दौरान पेट में दर्द उठने पर उसने चैकअप कराया तो पता चला कि वह पांच माह की गर्भवती है। घर वालों को पता चला तो उन्होंने सीताराम से संपर्क कर युवती के साथ शादी करने की बात कही, लेकिन उसने शादी करने से सीधे इंकार कर दिया।
शादी का झांसा देकर महिला के साथ किया दुष्कर्म
भोपाल। गौतम नगर थाना क्षेत्र में तीन बच्चों की मां से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला लिव इन में रहती थी। महिला ने जब शादी करने का दबाव डाला तो दुकानदार ने शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस के मुताबिक गौतम नगर में रहने वाली 36 वर्षीय महिला तीन बच्चों की मां है।
पति की मौत के बाद वह घर का खर्च चलाने के लिए निजी काम करने लगी। इस दौरान उसकी पहचान छोला इलाके में कपड़े की दुकान संचालित करने वाले संजय रावत से हुई। संजय ने महिला को शादी करने का झांसा दिया तो वह बच्चों की परवरिश की खातिर साथ रहने के लिए तैयार हो गई।
इस दौरान संजय ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला जब भी उससे शादी की बात करती आज और कल में वो टाल देता था। महिला ने जब ज्यादा दबाव बनाया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और घर से भगा दिया। इसके बाद महिला थाने पहुंची और इसकी शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2o5ZrHw
No comments:
Post a Comment