चाय पीते समय इन 5 गलतियों को ना करें नजरअंदाज, पड़ सकता है सेहत पर भारी - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, May 8, 2019

चाय पीते समय इन 5 गलतियों को ना करें नजरअंदाज, पड़ सकता है सेहत पर भारी

भोपालः भारत में चाय पीना एक आम बात है। ज्यादातर लोग सुबह उठकर सबसे पहले चाय ही पीते हैं। इसके बाद अपने घर से निकलते हैं। साथ ही कई लोग अपने काम के दौरान दिनभर में कई बार चाय का सेवन करते हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का पुराना शहर तो चाय पीने वालों से ही फैमस है। यहां हर नुक्कड़, गली, चौराहे पर आपको चाय की होटल और उसपर लगी चाय पीने वालों की भारी भीड़ मिलना आम बात है। यहां बच्चों से लेकर बूढ़ों तक लगभग सभी चाय पीने का शौख रखते हैं। एक तरह से यहां, चाय को दिनचर्या का हिस्सा माना जाता है। भोपाल को नमक वाली चाय के लिए पहचाना जाता है। यहां आमतौर पर लोग नमक वाली चाय पीते हैं, नमक वली चाय को डाइजेशन के लिए अच्छा माना जाता है। वैसे तो चाय का सेवन करने से हमारे स्वास्थ्य पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता, लेकिन किसी भी चीज़ की एक सीमा होना स्वास्थ के लिए ज़रूरी है। चाय का ज्यादा सेवन करने से निश्चित तौर पर हमारे शरीर पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा। साथ ही चाय पीते समय कई लोग सामान्य तौर पर ऐसी गलतियां कर ही देते हैं जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ता है। चाय पीते समय कभी भी ये 5 गलतियों को ना दोहराएं, यह सेहत के लिए हानीकारक होता है। तो आइये जानते हं उन महत्वपूर्ण बातों के बारे में।

-खाली पेट चाय पीना

ज्यादातर लोगों की सुबह उठकर यह आदत होती है कि, वह सबसे पहले खाली पेट चाय पीते हैं। सुबह खाली पेट चाय पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक होती है। एक शौध में सामने आया कि, सुबह उठकर खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही इससे इंसान की उम्र भी कम होती है। इससे आप जल्दी बुढ़े हो सकते हैं। इसलिए सुबह उठते ही सबसे पहले एक गिलास पानी पीएं। इसके बाद ही चाय का सेवन करें।

-खाने के बाद

कुछ लोगों की यह भी आदत होती है कि, वह खाना खाने के तुरंत बाद ही चाय पीना पसंद करते हैं। लेकिन, यह आदत स्वास्थ के लिए हानिकारक होती है। दरअसल, जब भी हम खाना खाते हैं तो भोजन में जो पोषक तत्व होते हैं उनको हमारा शरीर अवशोषित करने में थोड़ा समय लेता है। लेकिन अगर हम खाना खाने के तुरंत बाद चाय पी लेते हैं, तो हमारे भोजन के पोषक तत्व अवशोषित नहीं हो पाते, जिससे हमें भोजन का पूरा पोषण नहीं मिल पाता, नतीजा यह होता है कि, हमारा खाना पच नहीं पाता। इससे मधुमेह की बीमारी होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

-ज्यादा देर तक चाय उबालना

चाय तभी बनीं हुई मानी जाती हैं जब उसमें अच्छी तरह उबाल आ जाएं अगर बिना उबली हुई चाय पीयेंगे तो हमें चाय में वो असली स्वाद नहीं मिलता। लेकिन, लोग यहां गलती यह करते हैं कि चाय को हद से ज्यादा या फिर एक बार बनने के कुछ देर बाद फिर उबालकर पीते हैं, जो गलत तरीका है। इससे एसिडिटी होने लगती है, इसलिए ऐसा करने से बचें।

-चाय में औषधियों का प्रयोग

चाय बनाते समय आप भी काली मिर्च, सौंठ, तुलसी, इलायची, लौंग, पीपरामूल, जायफल आदि जैसी औषधियों का प्रयोग करते होंगे। इस बात में कोई शक नहीं है कि ये सभी औषधियां बहुत सारे आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होती हैं, लेकिन आपको बता दें कि चाय में कैफीन होता है, जो इन औषधियों के गुणों को खत्म कर देता है और इसका दुष्परिणाम हमारे शरीर पर पड़ने लगता है।

-रात को सोते समय चाय का सेवन

ज्यादातर लोगों का मानना होता है कि, चाय पीने से नींद उड़ जाती है। नौकरी पैशा और काम करने वाले लोग आमतौर पर इसी कारण से ज्यादा चाय पीते हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं, जो रात को सोने से पहले चाय का सेवन करते हैं, इसके पीछे इनका मानना होता है, कि चाय का सेवन करने से अच्छी नींद आती है, तो यह तो हुई उन चुनिंदा लोगों की पर्सनल राय, लेकिन इंसान के सोते समय हमारा पेनक्रियाज़ इंसोलिन बनाने का काम कर रहा होता है, जिससे खाना पचता है, लेकिन चाय में मौजूद कैफीन बॉडी में इंसुलिन नहीं बनने देता, जिससे हमारे शरीर में एसिड की माक्त्रा कम हो जाती है और खाना नहीं पचता। इस कारण से ज्यादातर लोगों को सुबह उठकर सही मोशन नहीं हो पाता और कब्ज की शिकायत रहने लगती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/302Igs1

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages